नेता विरोधी दल श्री लाल बिहारी यादव जी ने श्री केशव प्रसाद मौर्य की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए दिया धन्यवाद।

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के विधानसभा कक्ष संख्या 77 में विधानसभा सत्र के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्र प्रारंभ से पूर्व सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री कुँवर मानवेन्द्र सिंह, सभापति द्वारा की गयी जिसमें नेता सदन उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, संसदीय मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी, मा0 मंत्री श्री संजय निषाद जी, नेता विरोधी दल श्री लाल बिहारी यादव जी, एमएलसी श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी, एमएलसी श्री महेन्द्र सिंह जी, एमएलसी श्री राजेन्द्र चौधरी जी, एलएलसी श्री जयपाल व्यस्त जी, एमएलसी श्री जसमीर अंसारी जी, प्रमुख सचिव विधानपरिषद श्री राजेश सिंह जी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

इस अवसर पर नेता विरोधी दल श्री लाल बिहारी यादव जी ने नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक के माध्यम से सभी पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, जिससे सदन की कार्यवाही बेहतर ढंग से आगे बढ़ती है।

नेता सदन श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सभी दलों के नेताओं से सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संचालित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सदन प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं और समस्याओं पर सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच है, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाया जाना चाहिए।

बैठक में सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से संचालित करने, परस्पर सहयोग बनाए रखने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *