ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों का डिजिटल व नेतृत्व प्रशिक्षण संपन्न

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा क्षेत्र पंचायत के सभागार में ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को डिजिटल व नेतृत्व प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 19 प्रधान व 13 ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

कुरारा क्षेत्र पंचायत के सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान योजना अंतर्गत
ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सहायकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 19 ग्राम प्रधानों व 13 ग्राम पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत सहायकों को प्रभावशाली नेतृत्व, डिजिटल वित्तीय साक्षरता, पंचायती राज व्यवस्था तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर प्राची एवं सहायक ट्रेनर द्वारा साइबर सम्वधी व कम्प्यूटर के बारे मे प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण दो शिफ्टों में कराया गया है जिसका उद्देश्य ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों की कार्यक्षमता में वृद्धि कर इन्हे और अधिक सशक्त बनाना है, जिससे ग्रामीण स्तर पर योजनाओं का लाभ आम जनता तक समयबद्ध रूप से पहुंच सके। प्रशिक्षण मे कुरारा देहात के ग्राम प्रधान अमित कुमार निषाद, पारा प्रधान संतोष विश्वकर्मा, कंड़ौर प्रधान उमाशंकर वर्मा, बेरी प्रधान अनिल कुमार अनुरागी, देवीगंज प्रधान रामायण प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *