सरीला के पीएम श्री इंटर कॉलेज में कैरियर मेला, शिक्षा से रोजगार तक मिली जानकारी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

 

हमीरपुर/सरीला। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज सरीला में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें सही कैरियर चुनने में मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से कैरियर मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राठ विधायक प्रतिनिधि भरत कुमार अनुरागी रहे।

कैरियर मेले का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मेले में छात्रों द्वारा विभिन्न कैरियर आधारित स्टॉल लगाए गए, जिनका निरीक्षण अतिथियों व अभिभावकों ने किया। स्टॉलों के माध्यम से बच्चों ने अपने ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा, रोजगार, बैंकिंग, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा एवं तकनीकी क्षेत्रोंसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वक्ताओं ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारण, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मेले में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन छात्र आकाश यादव, शालिनी यादव ने प्रभावी ढंग से किया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि भरत कुमार अनुरागी,अरविंद राजपूत, शिक्षाविद जेपी यादव (पूर्व प्रधानाचार्य), दिनेश कुमार (प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल जरिया), विपुल कुमार (प्रधानाध्यापक, राजकीय हाईस्कूल बौखर), रमेश चंद्र सविता (प्राचार्य), संदीप तिवारी (प्रधानाचार्य), पूनम यादव, सुखवती, सीएससी सेंटर से डॉ. एस. एस. यादव , जीतेन्द्र ममना प्रधान, संजय राजपूत (पूर्व बैंक मैनेजर), पत्रकार सुशील लखेरा, अमित यादव, धर्मेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य शिक्षाविद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *