मौदहा ने बांदा को हराकर क्रिकेट कप जीता

हमीरपुर/मौदहा। मौदहा क्षेत्र के गुसियारी गांव के एपीजे अब्दुल कलाम खेल मैदान में जीपीएल कप सीजन 19 का फाइनल मुकाबला अद्री बांदा व के. जी. एन. मौदहा के बीच मैच खेला गया। जिसमें अद्री बांदा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी के.जी.एन. मौदहा ने निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए। मौदहा की तरफ से सबसे ज्यादा शाहबाज पासा ने 32 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी अद्री बांदा 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस तरह से ये फाइनल मैच के जी एन मौदहा ने 19 रनों से जीत लिया। आज के मैच के चीफ गेस्ट क्षेत्राधिकारी (सी.ओ. साहब) मौदहा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाल साहब व कोतवाली मौदहा स्टाफ के उपस्थित रहे। फाइनल मैच के मैंन ऑफ द मैच शाहबाज पासा रहे।
मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद, आमिर मुरादाबादी रहे। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 113 रन बनाए। वहीं 7 विकेट भी लिए। मैच में ग्राम प्रधान गुसियारी असरार अहमद खान, अच्छन भइया, निहालुद्दीन भइया, कमेरु भइया, मलकू मामू, सलीम भइया, अब्दुल सज्जाद, अच्छे भइया, कदीर भइया, गामा भइया, नन्हू भइया, घपलू भइया, हनीफ भइया व समस्त ग्रामवासी व जी पी एल कमेटी मौजूद रही। आज के मैच के अंपायर सहगल खान व स्कोरर जावेद अहमद व तौसीफ खान रहे। मिथुन यादव, कुश सिंह यादव कमेंटेटर रहे।सरदार इरशाद खान व इरशाद खान आबिद जमाल आदिल जमाल उपस्थित रहे। लाइव मैच जैम मालिक ने दिखाया। इस मौके पर कमेटी के अली आमिर, शेख हसन, इदरीश, फैय्याज, साहिल, कुलदीप सिंह, पप्पू ठाकुर, हातिम शाह, करिया बाबू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *