हमीरपुर में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की गई 

                                    हमीरपुर। अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विषेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विषेष रोल प्रेक्षक जे0वी0एन0 सुब्र्रमण्यम, ज्वाइण्ट सेक्रेटरी, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जनपद-हमीरपुर में सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम सुब्रमण्यम द्वारा वर्ष 2003 की मतदाता सूची का साक्ष्य न देने वाले मतदाताओं की सुनवाई स्थलों खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मौदहा एवं नगर पंचायत कार्यालय सुमेरपुर का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाताओं के द्वारा प्रस्तुत करने वाले डाक्युमेण्ट्स का निरीक्षण कर लें एवं यदि कोई मतदाता उचित अभिलेख नहीं प्रस्तुत करता है तो उसको सही अभिलेख लाने हेतु समझा दिया जाये। किसी भी मतदाता को बिना सुनवाई का उचित मौका दिये अनर्ह न किया जाये। प्राप्त होने वाले अभिलेखों को उच्च गुणवत्ता में अपलोड किया जाये ताकि उनकी सुनवााई में कोई दिक्कत न हो।
निरीक्षण के उपरान्त श्री सुब्रमण्यम द्वारा जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गयी । उक्त बैठक में
लक्ष्मीरतन साहू द्वारा अवगत कराया गया कि बीएलओ एवं बीएलए के मध्य संवाद होने से अच्छा कार्य हुआ है। एस0के0 तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकारियों का उचित सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसकी वजह से कार्य में प्रगति हो रही है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि द्वारा सुझाव दिया गया कि नोटिस की सुनवाई हेतु नागरिकों को अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा अवगत कराया गया कि अधिक मतदेय स्थलों वाले मतदान केन्द्रों में सुनवाई की व्यवस्था की जा रही है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा में सुब्रमण्यम द्वारा निर्देशित किया गया कि सुनवाई के कार्य में तेजी लायी जाये ताकि निर्धारित समयावधि में एसआईआर का कार्य पूर्ण कराया जा सके। एसआईआर को नेषनल ड्यूटी मानते हुए अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाये। आम नागरिकों का फीडबैक जरूर प्राप्त किया जाये। युवा एवं महिला मतदाताओं की संख्या जनपद में काफी कम हुयी है। अतः विषेष अभियान चलाते हुए प्रत्येक कॉलेज में कैम्प लगाया जाये एवं ऐसे बूथ जहां महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम है वहां पर महिला मतदाताओं के नाम बढ़ाये जाने हेतु तेजी लायी जाये।
उक्त बैठक में राकेश कुमार अपर जिलाधिकारी, राजकुमार गुप्ता उप जिलाधिकारी न्यायिक, अभिमन्यु कुमार उप जिलाधिकारी राठ,  कड़ेदीन, उप जिलाधिकारी हमीरपुर, बलराम गुप्ता उपजिलाधिकारी, सरीला एवं करनवीर, उपजिलाधिकारी मौदहा सहित समस्त तहसीलदार एवं लक्ष्मीरतन साहू जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, एस0के0 तिवारी जिला मंत्री कांग्रेस, वीरेन्द्र वर्मा, जिला प्रभारी बहुजन समाज पार्टी, मनीष गुप्ता जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, विवेक यादव जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *