हर्षवर्धन सिंह ने (नेट) जेआरएफ परीक्षा में शतप्रतिशत अंक लेकर लहराया परचम

 

इंदारा।”होनहार वीरवान के होत चिकने पात”मुहावरे को चरितार्थ कर दिखाया घोसी ब्लाक क्षेत्र के सरायगनेश गांव निवासी संजय कुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने। उनके इस उपलब्धि से लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
घोसी ब्लाक क्षेत्र के सरायगनेश गांव निवासी संजय कुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह ने नेट जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप)परिक्षा में टाप कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। इस शानदार सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।इनके पिता संजय कुमार सिंह प्राईबेट कम्पनी में मैनेजर हैं व माता अनीता सिंह शिक्षिका है हर्षवर्धन सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।बताते चलें कि हर्षवर्धन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा पहली से दसवीं तक सेन्ट जीबियर्स स्कूल घोसी,व 11वीं 12वीं सेंट जीबियर्स स्कूल आजमगढ़ से हुई। इसके बाद बीए,एमए की डिग्री इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ली। उसके बाद दिल्ली में रहकर तैयार मे जुट गए। हर्षवर्धन सिंह से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उसके इस कामयाबी के पीछे मेरी मां पापा का बहुत सहयोग रहा है।मेरी मां हमको पढ़ाई के लिए हमेशा प्रेरित करती रहती है हर्षवर्धन सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। लोगों ने बधाई देने हुए कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत,अनुशासन और लगन का परिणाम है। लोगों ने कहा की हर्षवर्धन सिंह जैसे प्रतिभाशाली युवा देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि हर्षवर्धन सिंह आगे चलकर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बधाई देने वाले मे मुख्य रूप से शैलेष कुमार सिंह,रामप्रभाव सिंह, अरविंद कुमार सिंह,सुनील सिंह, धनंजय सिंह,एचएन सिंह, शिवम् सिंह,अर्थव सिंह, सहित सैकड़ों लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *