हैदरगढ़ बाराबंकी।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ब्लॉक इकाई हैदरगढ़ द्वारा सामूहिक खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में किसानों के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम किसान एकता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनकर उभरा।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव उत्तम वर्मा , मंडल अध्यक्ष अनुपम वर्मा , जिला अध्यक्ष हौसला प्रसाद , जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष लायकराम यादव, जिला सचिव संतोष सिंह, तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर हरी रामपाल, जिला सचिव मुन्नालाल सिद्धौर ब्लॉक अध्यक्ष राममदन , नगर अध्यक्ष राइस, ब्लॉक महाशिव राजेश कुमार यादव , ब्लॉक सचिव बाबा दीन, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामदेव , रामखेलावन, ब्लॉक संगठन मंत्री केसरी नंदन जिला कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास वर्मा कृष्ण कुमार मिश्र, महेंद्र यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हजारों किसानों ने एक साथ खिचड़ी भोज का आनंद लिया। साथ ही आगामी 26 जनवरी को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं ट्रैक्टर परेड को लेकर विस्तार से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, अनुशासित और ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया।
नेताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए संगठित होकर संघर्ष करती रहेगी और ऐसे आयोजनों से संगठन की एकता और मजबूत होगी।
