हमीरपुर/कुरारा। बसंत पंचमी पर पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कुरारा में सरस्वती प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया।
कस्बा के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शिक्षा, ज्ञान एवं कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की नवीन प्रतिमा का विधिवत अनावरण श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा ने मां सरस्वती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विवेक, संस्कार और सृजनात्मकता की प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा विद्यार्थियों को अध्ययन, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों की निरंतर प्रेरणा प्रदान करेगी।
कार्यक्रम में शैलेन्द्र सिंह, शमशेर सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
