आफत से बचने के लिए विदेशी नामदानी भी इस 24 जनवरी से शुरू होने वाली अखण्ड नामध्वनि में बैठो – बाबा उमाकान्त जी महाराज

 

 

उज्जैन, मध्य प्रदेश परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 21 जनवरी 2026 के सतसंग में कहा कि जो लोग मरने-मारने के लिए हथियार बना रहे हैं, वो यह नहीं सोच पा रहे हैं कि यह आफत हमारे ऊपर भी आ सकती है। हम लोगों को मारने के लिए हथियार बना रहे हैं, हम परमाणु बम, एटम बम बना रहे हैं, हम मिसाइलें बना रहे हैं, तोप-बंदूक बना रहे हैं। वे लोग ये नहीं सोच पा रहे हैं कि वही हमारे लिए उल्टा हो सकता है। जैसे हो ही रहा है आजकल; वैज्ञानिकों की लैबोरेट्री में ही विस्फोट हो जाता है। वैज्ञानिक ही ख़त्म हो जाते हैं और कहीं हो गया तो उनको क्या पता है कि कुदरत का क्या खेल होता है? प्रकृति का क्या खेल होता है?
बड़े देश के लोग अगर यह सोचें कि हमारा देश सक्षम है और हमारे ऊपर हमला नहीं होगा, हमारे ऊपर आफत नहीं आएगी तो यह सबसे बड़ा भ्रम और भूल है। आप नए-पुराने नामदानी, चाहे किसी भी देश में रहते हों, आप इस भ्रम और भूल में मत रहना। आप लोग भी अपने कर्मों को काटो।
ज्यादा कर्म है आप लोगों के, इसलिए उनको भी काटो और साधना शिविर जो लगने जा रही है, उसमें बैठना। और सबसे पहले ये जो 24 तारीख़ को नामध्वनि होने जा रही है, इसमें बैठो। सबको बैठने के लिए कहा जा रहा है और नहीं बैठोगे तो सबसे पहले आप ही के ऊपर आफत आएगी।

जितनी भी घटनाएं हुईं हैं पीछे, उनके बारे में पहले ही बताया गया था

जितनी भी घटनाएं हुईं पीछे, उनके बारे में पहले ही बताया गया था, चेतावनी दी गई थी। कोरोना के पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया तब लोगों ने। तो क्या अपने परिवार के लोगों को बचा पाये? क्यों नहीं बचा पाये? क्योंकि डर लगता था पास जाने में। नजदीक जाने में डरते थे कि यह रोग हमको भी ना हो जाए।
ऐसे ही आएगी आफत। इसलिए विश्वास करो। चाहे देश के लोग हो और चाहे विदेश के लोग हो, आपको बहुत सारी बातें बताई गई हैं। पीछे जो बताया गया, उसको याद करो। अभी पहली तारीख को और उसके बाद ये जो जगह-जगह पर सतसंग हुए हैं, उनमें जो बताया गया है उसको आज दोहराने का समय नहीं है। आज तो उसको याद कराने का समय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *