हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत एसडीएम राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में बछरावां चौराहा सहित कई अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया प्रशासन की माने तो 15 दिन पूर्व सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस के जरिए सूचना दे दी गई थी। वहीं पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चिन्हांकन भी किया गया था। उपरोक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी के मानक के अंदर ही अतिक्रमणकारियों ने टिन सेड नेम बोर्ड गोमटी आदि लगाकर रोड मानक पर कब्जा कर लिए थे जिससे आए दिन दुर्घटना एक्सीडेंट होते रहते थे। उपरोक्त के मद्देनजर नगर पंचायत हैदरगढ़ ने संज्ञान में लेते हुए बुलडोजर व शासन प्रशासन की मदद से अतिक्रमण को नष्ट करवा दिया गया। परंतु अतिक्रमणकारियों को पूर्व में लगातार अतिक्रमण हटाओ के प्रचार प्रसार वाहन के माध्यम से लगातार सूचना दी जा रही थी फिर भी अतिक्रमण कारियों ने कानून व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए चेतने का नाम लिया। मजबूरन प्रशासन को चेतवाना पड़ा । फिर भी एक तरफ प्रशासन अतिक्रमण हटवा रहा था वहीं दूसरी तरफ अतिक्रमणकारियों ने फिर कब्जा के नियत से पुनः कोशिश करने में जुटे दिखे।
इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो में अवैधानिक रूप से लगा हूटर बजने से एसडीएम हैदरगढ़ ने तत्काल प्रभाव से गाड़ी को किनारे लगवा कर पूरी जांच करवाई तथा हूटर (सायरन) निकलवाने के निर्देश दिए।
