खजुराहो, मध्य प्रदेश परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने सतसंग में कहा कि नियम और कानून का पूरा पालन करो प्रेमियों! एक अच्छा समाज बना लो। अच्छे लोगों की सब जगह पर जरूरत है। ये नौजवान जो बिगड़ रहे हैं, नशे में धुत हो रहे हैं, किसी काम के लायक नहीं बन पा रहे हैं, अगर वे नामदानी हैं तो उनको साधना समझा दो। नामदान नहीं लिए हैं तो नामदान दिला दो। इनको भजन करवा लो। तो देखो! आदत भी इनकी सुधर जाएगी, बिगड़ेंगे नहीं।
और आगे चलकर के इन्हीं नौजवानों की जरूरत पड़ेगी। देश के विकास के लिए, सतयुग लाने के लिए इनकी जरूरत पड़ेगी, तो ये काम में आ जाएंगे आपके। इसलिए इस पर ध्यान दो। आप जितने भी सतसंगी हो, अपने-अपने स्तर से, अपने-अपने बुद्धि-दिमाग से इस काम को करो कि अच्छा समाज बन जाए, लोग भजनानंदी बन जाएं।
भजनानंदियों के पास लोग दौड़-दौड़कर आएंगे कि रक्षा का उपाय बताओ
अच्छे लोगों की जरूरत हमेशा रही है, इस समय पर भी है और आगे भी पड़ेगी। भजनानंदियों के पास लोग दौड़-दौड़ करके आएंगे कि रक्षा का उपाय बताओ। पूछेंगे कि कैसे रक्षा होगी? कैसे यह विनाश रुकेगा? किस तरह से जान बचेगी, यही बड़भाग होगा। तो प्रेमियों आपको यह बात बता रहा हूं कि आप लोग इसमें सहयोग करो, मदद करो।
आगे का समय बहुत खराब आ रहा है। आपको बराबर चेतावनी दी जा रही है। बराबर आप को बताया समझाया जा रहा है, इसलिए लोभ कम करो, लालच कम करो, मान सम्मान जो चाहते हो उसको ज्यादा मत चाहो। छोटा बनकर के सेवा करो भजन करो तो आप आगे बढ़ जाओगे।

