स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

 

हमीरपुर/सरीला। मंगलवार को क्षेत्र के अमूंद गांव स्थित धर्ममुनि सदगुरु जूनियर हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रा संगीता, अंजलि, हेमसुता, पूजा व सोनम ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर राजपूत व समस्त स्टाफ ने अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्यामकरण (अध्यापक) ने किया, जबकि संगीत संयोजन की जिम्मेदारी अरविंद अध्यापक (करियारी) ने निभाई। वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं अंजलि, जयदेवी, पूजा, रामसखी, लक्ष्मी, मुबीना, अंशिका व राजनंदिनी ने नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहना मिली। वहीं छात्र रियांश, मंजुल, अंशु, साहिल, हाशिम व हसन अली ने लेजी डांस की शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेत्री चंद्रवती वर्मा मौजूद रहीं। अन्य अतिथियों में ओमप्रकाश (अमगांव), लीला राजपूत (बीरा), सत्यप्रकाश उर्फ सत्या (इटैलिया बाजा), कामता राजपूत (सरीला), राजबहादुर अनुरागी (प्रधान प्रतिनिधि, पतखुरी) व हरिश्चंद्र राजपूत (अमूंद) शामिल रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र व दूरदराज के गांवों से सैकड़ों की संख्या में अभिभावक व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *