रामविलास श्रीवास ने सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा क्षेत्र पंचायत के सभागार में सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए रामविलास श्रीवास ने किया नामांकन पत्र दाखिल।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुरारा निवासी रामविलास श्रीवास ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र न खरीदे जाने से उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है।
नामांकन प्रक्रिया कुरारा ब्लॉक सभागार में नोडल अधिकारी कानूनगो अशोक निगम, बैंक मैनेजर बीएन उपाध्याय एवं फील्ड ऑफिसर आलोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान रामविलास श्रीवास ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री गणेश यादव, डायरेक्टर किशन व्यास, कुरारा ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, नगर पालिका हमीरपुर के अध्यक्ष कुलदीप निषाद, कुरारा चेयरमैन आशारानी कबीर, सहकारी ग्राम विकास बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष कामता कुशवाहा सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा नेता राजेंद्र श्रीवास, देवेंद्र सिंह, भाजपा कुरारा मंडल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, महामंत्री दिनेश द्विवेदी, दीपक सिंह गौर, राहुल द्विवेदी, सुनील कुशवाहा, अभिषेक त्रिपाठी, रेनू सिंह, उपाध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव, अनुज द्विवेदी, सुशील परिहार, अमित वर्मा समेत लगभग एक सैकड़ा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद समर्थकों में उत्साह देखा गया और रामविलास श्रीवास को बधाइयाँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *