लखनऊ:
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन परिसर में ‘कैक्टस गार्डन‘ का उद्घाटन किया। इस गार्डन में कैक्टस की विभिन्न प्रजातियों के पौधे स्थापित किए गए हैं, जो अल्प जल में पनपने वाले पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं।
उद्घाटन के उपरांत राज्यपाल जी द्वारा कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया गया तथा पौधों के उचित रख-रखाव (मेंटेनेंस) एवं संरक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी, श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, राजभवन के सभी संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन परिसर में ‘कैक्टस गार्डन‘ का उद्घाटन किया। इस गार्डन में कैक्टस की विभिन्न प्रजातियों के पौधे स्थापित किए गए हैं, जो अल्प जल में पनपने वाले पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं।उद्घाटन के उपरांत राज्यपाल जी द्वारा कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया गया तथा पौधों के उचित रख-रखाव (मेंटेनेंस) एवं संरक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी, श्री राज्यपाल (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, राजभवन के सभी संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
