लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में सोशल वेल्फेयर कमेटी द्वारा कैम्प लगाकर जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र एवम कंबल का वितरण कार्य महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, शिक्षणेतर स्टाफ की तरफ से शनिवार को किया गया l
कॉलेज की प्राचार्या प्रो अंशु केडिया ने बताया कि शहर के गरीब तबकों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए कॉलेज की तरफ से यह पहल की गयी। वितरण कार्यक्रम का आयोजन डॉ बीना कुमारी द्वारा कॉलेज की प्राचार्या प्रो अंशु केडिया के मार्गदर्शन मे किया गया।
