फर्जी पत्रकारों ने गौशाला में घुसकर की रंगदारी की मांग:

 

 

बाराबंकी जनपद के सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत औलिया लालपुर में तीन कथित पत्रकारों ने एक गौशाला में जबरन घुसकर हंगामा किया। उन्होंने वीडियो बनाए और ग्राम प्रधान से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

सूचना मिलने पर जब प्रधान गौशाला पहुंचे, तो कथित पत्रकारों ने उन्हें धमकाया। उन्होंने प्रधान को महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी, यदि पैसे नहीं दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधान के पास प्रधानी चुनाव के लिए तीन महीने बचे हैं और वे उन्हें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार, हर गौशाला पर यह स्पष्ट लिखा होता है कि बिना अनुमति गेट नहीं खुलेगा। इसके बावजूद, इन लोगों ने गेटकीपर को गाली दी, उसके साथ मारपीट की और जबरदस्ती चाबी छीनकर गेट खोल दिया।

जांच में पता चला है कि ये लोग बाराबंकी जनपद के पत्रकार नहीं हैं। बल्कि कथित तौर पर पत्रकार बनकर खबर छापने की धमकी देकर वसूली करने का गैंग है। इनके खिलाफ गोंडा जिले में पहले से ही चार से छह मुकदमे दर्ज हैं, और लखनऊ में भी तीन से चार मामले दर्ज हैं। ये तीनों (दो पुरुष और एक महिला) फर्जी पत्रकार बनकर लोगों से धन उगाही करते हैं।

ग्राम प्रधान ने इस संबंध में सफदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *