सूरज दीक्षित को सांसद सिंचाई विभाग प्रतिनिधि के रूप में किया गया मनोनीत

ओमप्रकाश श्रीवास्तव

हैदरगढ़ बाराबंकी । बाराबंकी जनपद के सांसद तनुज पुनिया द्वारा कस्बा के भटखेरा वार्ड निवासी सभासद सूरज दीक्षित को हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई विभाग का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशुतोष अवस्थी टिंकू भैया , विष्णु शंकर पांडेय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश सोनी (मोहित), विनोद सिंह चौहान जेपी शुक्ला ने खुशी जताते हुए सांसद के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

सूरज ने कहा कि सांसद ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
और यह भरोसा दिलाता हूँ कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुलझाने और जल प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सहभागी बनने का जो सुअवसर प्रदान किया हैं, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूँगा, ताकि क्षेत्र के अन्नदाताओं और आम जन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *