जखेला व कंडोर में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा विकासखंड क्षेत्र के जखेला व कंड़ौर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें कड़ाके की सर्दी के कारण 4 शिकायतें ही आईं जिनका मौके पर निस्तारण किया गया।

कुरारा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जखेला में ग्राम प्रधान रामा देवी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सदा ने पीएम आवास न मिलने की शिकायत की जिस पर उनका सर्वें किया गया। अजयदीप ने प्रतीक्षालय में लगे हैंडपंप को सही कराने की शिकायत की जिस पर मौके पर सही कराया गया। अशोक ने सफाई कराने की मांग की, मौके पर सफाई कराई गयी। कंड़ौर गांव में ग्राम चौपाल में एक शिकायत आयी जहां महेश्वरी ने पेंशन न मिलने की शिकायत की मौके पर केवाईसी कराई गयी। ठंड को देखते हुए दोनों ग्राम पंचायतों में शिकायत कर्ता गिने चुने ही पहुंचे। ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान, सचिव, कोटेदार एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *