सरीला में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी, रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

 

हमीरपुर/सरीला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई सरीला की ओर से युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर सरीला में संगोष्ठी, रंगोली प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्व नगर मंत्री पंकज द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भास्कर गुप्ता (मुस्करा) प्रवास के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगर प्रचारक शनि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश यादव रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। रंगोली और दौड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में नगर मंत्री विशाल प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक अंश त्रिपाठी सहित एबीवीपी के समस्त कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *