मुख्य सड़क में गड्ढा होने से लोगों की परेशानी बढ़ी

हमीरपुर/कुरारा। कुरारा कस्बा में नगर पंचायत कार्यालय के सामने से मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क के नीचे गहरा गड्ढा हो जाने से लोगो को हो रही परेशानी। लोगो ने सड़क गड्डा मुक्त की मांग की।

कुरारा कस्बा में नगर पंचायत कार्यालय के सामने से मुख्य बाजार को जाने वाले मार्ग पर पक्की सड़क के नीचे गहरा गड्ढा हो जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गड्ढे के कारण ई-रिक्शा सहित अन्य छोटे वाहन आए दिन पलट रहे हैं। जिससे कई लोग चोटिल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत के सामने स्थित पुलिया और लोक निर्माण विभाग की सड़क के बीच यह गहरा गड्ढा बन गया है। सड़क के बीच अचानक बने इस गड्ढे के कारण वाहन असंतुलित हो जाते हैं और हादसे हो रहे हैं।
कस्बा निवासी प्रमोद, अरविंद और प्रदीप ने कहा कि यह मार्ग मुख्य बाजार को जोड़ता है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद संबंधित विभागों द्वारा अब तक गड्ढे की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि गड्ढे को जल्द से जल्द भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *