संवाददाता हमीरपुर। समाज में ई० संदीप आर्य नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट (NSCT) के मंडल प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद पर मनोनयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे समाज के विश्वास का प्रतीक भी है।
इस खुशी के अवसर पर सविता/सेन/नन्द समाज के नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट (NSCT) के नव-नियुक्त मंडल प्रवक्ता संदीप आर्य (शिक्षक ) को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गयी।
समाज की उन्नति और संगठन की मजबूती के लिए युवाओं और अनुभवी कंधों पर जिम्मेदारी सौंपने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, हाल ही में सजातीय भाई बंधुओ के विषम परिस्थिति मे आर्थिक संबल, आत्म बल और सुरक्षा का मजबूत कवच मजबूत प्रहरी के रूप मे साथ खड़े NSCT परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संदीप आर्य को nsct परिवार का चित्रकूट मंडल का ‘मंडल प्रवक्ता’ नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही समाज के लोगों और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। लोगों ने
मिठाई बांटकर खुशियाँ साझा की l जैसे ही मनोनयन की सूचना सार्वजनिक हुई, समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने संदीप ज़ी के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर लोगों ने फूल- माला के साथ मुँह मीठा कराकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों का कहना है कि यह दायित्व समाज की आवाज को नई बुलंदियों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।
मंडल प्रवक्ता का पद संगठन और आम जनता के बीच एक सेतु का कार्य करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार संदीप आर्य (पूर्व जिलाध्यक्ष सविता/सेन समाज हमीरपुर )कुशल नेतृत्व अपनी वाकपटुता और सरल स्वभाव, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करनें के लिए जाने जाते हैं।
सक्रियता के साथ समाज के हित में वे सदैव अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं।
उनके नवीन दायित्व से युवाओं को समाज सेवा की मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी
इस मौके पर वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
संदीप आर्य (संस्थापक आरo एसo टैलेंट स्काउट ग्रुप महोबा ) ने बताया कि सविता/सेन समाज के लोगों को NSCT ( नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट ) मंच पर ला कर उनका नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
यदि उन रजिस्टर्ड सदस्यों में से किसी भी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होती है तो NSCT के समस्त सदस्य जो पूरे भारतवर्ष में फैले हुए हैं। उस मृतक के नॉमिनी को न्यूनतम 50 रुपए का सूक्ष्म योगदान सीधे उस नॉमिनी के खाते में करते हैं।
इस प्रकार एक छोटे से योगदान से मृतक के नॉमिनी के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होती है,
अंत मे सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ”समाज ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। मेरा लक्ष्य समाज की समस्याओं को सही मंच पर उठाना और (nsct) संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है।”
इस कार्यक्रम में शिक्षक राजकिशोर आर्य (पूर्व जिलाध्यक्ष सविता/ सेन समाज), योगेश सेन (अध्यक्ष सैलूँन पार्लर एसोo), शिवकुमार सेन (महामंत्री), मन्नूलाल सेन (संरक्षक), मंगल सेन, कपिल सेन (पूऔर तहसील अध्यक्ष), सुरेंद्र सेन, जागे सेन, सोहित सेन
समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना की।
सभी ने पूर्ण विश्वास दिलाया कि संदीप आर्य का ओजस्वी नेतृत्व समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। सभी ने एक जुट होकर संगठन को मजबूत करनें का संकल्प लियाl
