सड़क की मांग को लेकर कड़ाके की ठंड में भी अनशन जारी

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। खंड विकास क्षेत्र के गऊघाट छानी के मजरा परसदवा डेरा में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का तीसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा अवगत हो कि जनपद की सीमा के आखिरी छोर में केन नदी के बीहड़ो में बसे परसदवा डेरा के वासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जिसमें यहां की मुख्य समस्या सड़क है। यहां के वासिन्दे काफी अर्से भुलसी छानी मार्ग को बनवाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम न उठाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार से छानी भूलसी मार्ग पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जो बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों कहना है कि जब तक उक्त मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो जाता है तब तक उनका यह क्रमिक अनशन व धरना प्रदर्शन बराबर चलता रहेगा अनशन पर बैठे
राजेंद्र निषाद, केशना निषाद, रामकुंवर पाल, रामदास, दनकू, शिवगुलाम, छोटेलाल, अरविंद, भैयालाल पाल, उदित नारायण, रामदुलारी, मुन्नी, मनकी, रेखा, संपत, किशोरी, गयादीन, नरेश, सुनील, श्यामू, धीरज, बसंत। रामौतार, चुन्नू यादव, जगरानी, समलिया आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जब चुनाव का समय होता है तो प्रत्याशी वोट मांगने के लिए यहां जरूर आते हैं और चुनाव के बाद सड़क बनवाने का आश्वासन भी देते हैं लेकिन जैसे ही वह जीत कर लोकसभा या विधानसभा पहुंच जाते हैं तो वह यहां कभी पलट कर नहीं देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *