बदमाशों ने नमकीन गोदाम में लगाई आग, युवक को चाकू मारकर किया लहूलुहान

 

 

(मऊ) स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र के दरियाबाद स्थित अदरी मधुबन शहीद मार्ग के किनारे स्थित नमकीन के गोदाम में मंगलवार की देर शाम करीब 8 बजे 10 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने आग लगा दी और विरोध करने पर गोदाम के मालिक पर चाकू से वारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया और मरा समझकर वहां से चले गये। सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी पहुंचाया जहां से स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी गंभर स्थिति में उसे बीएचयू के ट्ामा सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली पुलिस ने 10 बदमाशों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओ ंमें मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जनपद के मधुबन थाना अन्तर्गत सिधा अभिलासपुर निवासी उदयभान पुत्र स्व रामबृक्ष स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत मझवारा क्षेत्र के दरियाद स्थित नहर के किनारे अदरी मधुबन शहीद मार्ग पर एक मकान में नमकीन की छोटी सी कंपनी संचालित करता है। मंगलवार की देर शाम करीब 8 बजे जयराम राजभर निवासी आसैलियापुर घोसी, सूरज गोंड, ओमप्रकाश, सुमित, गोपाल वर्मा, रामकेवल चैहान निवासी दरियाबाद, पन्ना पटेल, राजकुमार पटेल, मनोज कुमार व रिशिकेश निवासी तिसनई भीमपुरा बलिया चाकू व धारदार हथियार से लैश होकर गोदाम पर पहुंचे और गाली गलौंज करते हुए जान से मारने की नीयत से पकडकर ले जाने लगे। इसी बीच जयराम ने चाकू निकालकर कई वारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद उक्त आरोपी युवक को मरा समझकर भाग निकले। कुछ देर बाद शोर सुनकर युवक का भाई बृजभान मौके पर पहुंचा और डायल 112 व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर पहले मऊ सदर व उसके बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *