लखनऊ:
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की बैठक बुधवार को अध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, सदस्य सूर्य प्रकाश पाल सहित आयोग के अन्य सदस्यगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण, उत्थान एवं विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अन्य पिछड़े वर्गों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे। आयोग ने निर्णय लिया कि इन योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ की स्थिति का जनपदवार मूल्यांकन किया जाएगा।
