बुंदेलखंड सृजन परिवार चंद्रावल नदी की करेगा महाआरती

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। काशी बनारस में गंगा महा आरती की तर्ज पर बुन्देलखण्ड सृजन परिवार चंद्रावल नदी की करेगा महा आरती।
कस्बे के पाण्डव गेस्ट हाउस में शुक्रवार को बुन्देलखण्ड सृजन परिवार द्वारा चंद्रावल नदी पुनरोद्धार आयोजित बैठक में नदी को सृजित करने के लिए रूप रेखा तैयार की गई जिसमें नदी से जुड़े प्रत्येक गांव में गंगा आरती की तर्ज पर चंद्रावल महा आरती की जाएगी। जिसके लिए गांव गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। बुन्देलखण्ड सृजन परिवार के संरक्षक शिवकुमार पाण्डेय ने बताया कि दो जनपदों के ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी चंद्रावल नदी को जिस तरह से जिलाधिकारी की पहल से कार्य कराया गया है। उसके बाद हम क्षेत्र वासियों को नदी को सृजित करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है। जिसके लिए जिस तरह बनारस गंगाघाट पर प्रतिदिन महाआरती होती है उसी प्रकार चंद्रावल नदी की चार जनवरी को ग्राम छिमौली में नदी की महाआरती की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद नदी को किस तरह स्वच्छ रखी जाए। इस पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा l जिसमे प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवियों के साथ ग्रामीण भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर बुंदेलखंड सृजन परिवार के मुखिया उत्तम सिंह, सदस्य राजकुमार सिंह, साधना सिंह, मीना सिंह, हेतराम यादव,देव प्रसाद शुक्ला, अजय कुमार प्रजापति, नरेंद्र कुमार सैनी, वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, रामबाबू प्रजापति, सत्य प्रकाश सैनी, नीरज अनुरागी, बसंत सोनी, संजय सिंह, रविंद्र तिवारी, देव, प्रकाश निषाद, राकेश निगम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *