संवाददाता हमीरपुर। कुरारा विकासखंड के सभागार में ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण में पहले दिन प्रशिक्षण दिया गया।
कुरारा विकासखंड के सभागार में ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु बृहस्पतिवार को उपनिदेशक पंचायती राज चित्रकूट धाम बाँदा परवेज आलम के निर्देशन मे जिला पंचायत रिसर्च सेंटर महोबा के सहयोग से राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चिन्हित ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों का स्वयं के आय स्त्रोत हेतु प्राची गुप्ता द्वारा विभागीय पोर्टल एप्लीकेशन पर तकनीकी प्रशिक्षण पहले दिन दिया गया। सहायक फैकल्टी महोबा इरफान खान द्वारा ऑनलाइन प्रमाण पत्र बनवाने व फीडबैक भरने की जानकारी दी गई। राम अवतार व श्याम के द्वारा पोर्टल से संबंधी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
