जो खराब समय आपने नहीं देखा, उसकी शुरूआत अभी जनवरी 2026 से हो जाएगी – बाबा उमाकान्त जी महाराज

 

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने नववर्ष के उपलक्ष्य में हुए 31 दिसम्बर 2025 के सतसंग में फरमाया कि इस वक्त पर मानवता खत्म हो रही है। कोई कहता है हमारा धर्म अच्छा है, कोई कहता है हमारा धर्म अच्छा है और इसी में लोग लड़ रहे हैं। इंसानियत नहीं रह गई है। लेकिन पहले के समय में मानवता थी। जो भी कोई कमाता, खाता या पूजा-इबादत करता, उसमें कोई बाधा नहीं डालता था। इस समय की तरह से लोगों में होड़ नहीं लगी रहती थी। लोग एक-दूसरे की मदद करते थे और बड़े ही प्रेम से रहते थे।

वर्ष 2026 कैसा होगा एवं बचाव के उपाय क्या है?

अभी आपने खराब समय नहीं देखा है। उसकी शुरुआत अभी जनवरी 2026 से ही दिखाई पड़ जाएगी। हार्ट अटैक बहुत होंगे, बीमारियां बहुत होंगी। रोड़ एक्सीडेंट, दुर्घटनाएं बहुत होंगे। फिर इसी साल आगे चल कर के जमीनें बहुत फटेंगी। सौ-डेढ़ सौ फुट जमीन फट जाएगी तो सोचो आपके घर का फिर क्या होगा? इसीलिए बहुत सम्भल कर चलने की जरूरत है। साधना करके, जयगुरुदेव नाम बोल कर, गुरु को याद करके अगर घर से निकलोगे तो गुरु आपकी रक्षा करेंगे।

जहां महात्मा चुप हो जाते, तहां आफत आना शुरू हो जाती है।

जहां मैं बोलना चुप हुआ, तहां आफत आना शुरू हो जाएगी। इसीलिए आप सब मेरी बात को मान लो; मांस, मछली, अण्डा और शराब अगर नहीं छोड़ोगे तो अन्न भी घर में नहीं आएगा क्योंकि बेमौसम बरसात होने लगेगी। ओले बहुत गिरेंगे और उसमें फसलों का बहुत नुकसान होगा। तो अगर लोग इन बातों को नहीं मानेंगे तो अन्न की भारी कमी होगी लेकिन अगर मान लोगे तो बचत हो जाएगी।
गुरु महाराज की भविष्यवाणियों के अनुसार जब लोग बदले तो बहुत सी भविष्यवाणियां जो विनाश वाली थीं उनमें, वे कट गईं और लोगों की बचत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *