सूर्य प्रकाश किराना स्टोर में एक्सपायरी डेट की मिली खाद्य सामग्री, ग्राहक सावधान

 

ओमप्रकाश श्रीवास्तव     हैदरगढ़ बाराबंकी । उत्तर प्रदेश बाराबंकी जिला के हैदरगढ़ कस्बे में सूर्य प्रकाश किराना स्टोर पर मिली एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री,
हैदरगढ़ मार्केट में स्थित सूर्य प्रकाश किराना स्टोर पर एक्सपायरी डेट के माल बिक्री एक गंभीर समस्या है,जो उपभोक्ता के स्वास्थ्य को ख़तरे में डाल सकती है, खाद्य सुरक्षा ओर मानक अधिनियम 2006 के तहत ऐसे उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है, लोगों का कहना है कि सूर्य प्रकाश किराना स्टोर पर अक्सर एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री ग्राहकों को दिया जाता है, 30/12/2025 को खरसतिया ग्राम पंचायत निवासी शिवम् अवश्थी ने बताया की मैं साम को घर जाने लगा तो लगभग 8.00 बजे सूर्य प्रकाश किराना स्टोर पर गया और बच्चों के खाने के लिए ब्रेड, चाकलेट, सोनपापड़ी इत्यादि कुछ खाद्य सामग्री लेने लगा तो बहुत ही सामग्री एक्सपायरी डेट की मिली जिसका उन्होंने ने फ़ोटो व वीडियो बना लिया है, उक्त एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री पर दुकानदार से पूछाने लगे तो कहा कि जो एक्सपायरी डेट की सामग्री हो उसे निकाल दो कोई और ग्राहक ले जायेगा, इस पर अवश्थी ने कहा कि आप अन्य ग्राहकों को क्यों दे रहे हो, तो इस बात को लेकर दुकान ने कुछ लोगों को बुला कर आमादा फौजदारी पर उतर आये अवश्थी ने तुरंत उपजिलाधिकारी को फोन पर एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री के विषय में बताया तो उपजिलाधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि इसकी जांच करवाएंगे, फिलहाल खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण को चाहिए कि ऐसे दुकानदारों पर कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए जिससे भविष्य में एक्सपायरी डेट के बिक्री पर रोक लगाया जा सके, अब देखना है कि ऐसे दुकानदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

ग्राहकों को सावधान होने की जरूरत है एक्सपायरी डेट की सामग्री न खरीदें और लोगों को जागरूक करें जहां भी एक्सपायरी डेट की सामग्री मिले तुरन्त खाद्य सुरक्षा विभाग को फोन कर करके अवगत करायें जिससे लोगों की जान जोखिम से बच सकें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *