संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। हमीरपुर बीएसपी कार्यकर्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा करने एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की चर्चा की गई।
नगर के पांडव गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित होकर जिले के नवनिर्वाचित अध्यक्ष छोटेलाल वर्मा का माल्यार्पण करते हुए खुशी जाहिर की। बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम ने आगामी 15 जनवरी को बांदा में बहन मायावती के जन्मदिवस पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने की अपील की। मंडल प्रभारी बलदेव वर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन के हित में एवं मजबूती के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील किया। पूर्व प्रधान मातादीन ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बहन मायावती को सुशोभित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से तन मन धन से सहयोग करने की बात कही। राठ विधानसभा एवं हमीरपुर विधानसभा के कार्यकर्ता डॉक्टर सोनू निषाद, नाथूराम वर्मा, अभिषेक वर्मा, राम सिंह वर्मा, रमेश, दीपू वर्मा, अरविंद कुटार, गजराज वर्मा, कामता प्रसाद, धर्मेंद्र सोनकर, छिद्धू खान, मोहसिन, कमल, कृष्णा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
