मौदहा में जरूरतमंदों को बांटे गए कम्बल

संवाददाता हमीरपुर/मौदहा। मौदहा विकास खण्ड क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने जरूरतमन्दों को कंबल वितरित किया। कंबल लेने के लिए गांवों के काफी संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग पहुंचे थे। सर्दी में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे। जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि विपिन पाण्डे ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूत न रहे l ग्राम प्रधान सियाराम विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से 268 गरीबों कम्बल भेंट किया गया है lइस दौरान नायब तहसीलदार सत्य प्रकाश वर्मा,लेखपाल राघवेन्द्र चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान सियाराम विश्वकर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *