हमीरपुर/कुरारा। कुरारा विकासखंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
स्थानीय विकासखंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं बैठक सुबह 12 बजे से कड़ाके की सर्दी मे शुरू हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया। खंड विकास अधिकारी शिवनारायण कश्यप ने वित्तीय वर्ष मे खर्च की गई धनराशि पंचम वित्त व केंद्रीय वित्त 2 करोड़ 10 लाख 16 हजार 185 रूपए, मनरेगा 40.26 लाख , लेबर बजट मे 3.557 करोड़ की व्यय धनराशि 74. 60 लाख खर्च की गई। जिसमें सभी सदस्यों ने इसकी पुष्टि की। मनकी खुर्द गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र अनुरागी ने बैठक में बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विद्युत विभाग द्वारा तीन पोल की केवल उतार कर ले जाने के बाद अभी तक केबिल नहीं डाली गई है। जिससे मैंने अपनी व्यवस्था करके गौशाला मेंविद्युत की व्यवस्था कराई है। ग्राम प्रधान सरसई प्रतिनिधि रामबाबू ने बैठक में मुद्दा उठाते हुए कहा कि गौशाला में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जो कार्य योजना में शामिल न होने पर भुगतान की समस्या आएगी। वहीं बेरी ग्राम प्रधान अनिल अनुरागी ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि गौशालाओं की धनराशि न आने से समस्याएं पैदा हो रही हैं।पतारा ग्राम प्रधान मुकेश ने बताया कि विद्युत बिल जेनरेट ना होने से बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। बैठक में सहकारिता विभाग, नलकूप विभाग, नमामि गंगे, बेतवा प्रखंड के कोई प्रतिनिधि न आने से सदस्यों ने आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी को अवगत कराने के लिए कहा। बैठक में सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार जायसवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित कुमार जायसवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता पाल, एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल, सचिव जमाल अहमद, मधु, महेश साहू, बृजेश शुक्ला, सुरेश, वेद प्रकाश, भैंसापाली प्रधान प्रतिनिधि जयपाल अहिरवार, अरविन्द कुमार पछखुरा, अमित कुमार कुरारा देहात, जयकरण मनकी कला, सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
