बीडीओ ने दो ग्राम पंचायतों की गौशाला का औचक निरीक्षण किया

संवाददाता हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों की गौशालाओं का खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्सा अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। जहां अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई।

क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव की गौशाला का खंड विकास अधिकारी शिवनारायण कश्यप व प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित जायसवाल ने औचक निरीक्षण किया। जहां गौशाला में 40 गोवंश मिले और मौके पर चोनी चोकर 60 किलो मिला और भूसा उपलब्ध मिला। गौवंश के पानी पीने के लिए चरही डैमेज होने पर शीघ्र बनवाने के निर्देश दिए। सचिव से अभिलेख मांगने पर अभिलेख नहीं दिखा सका। जिससे नाराजगी जताते हुए शीघ्र ही अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा। वहीं चंदूपुर गांव की गौशाला संचालन करने का निरीक्षण किया। जहां खंड विकास अधिकारी ने बताया कि चंदूपुर में गौशाला का संचालन करवाने के लिए जगह का निरीक्षण किया गया है। वहीं 20 गोवंश किराए की जगह लेकर वहां गोवंश के लिए जगह की व्यवस्था की गई थी। गौशाला में टीन सेट आदि बनवाने के लिए निरीक्षण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिससे शीघ्र ही गौशाला का संचालन किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *