हमीरपुर। आज दिनांक 23.12.2025 को स्व० चौधरी चरण सिंह जी भूतपूर्व प्रधानमंत्री (भारत सरकार) की जयंती के शुभअवसर पर जनपद स्तरीय किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला/प्रदर्शनी / गोष्ठी, फल / शाक भाजी-शो का आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर में किया गया, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष, कुल्दीप निषाद, जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला निषाद, अध्यक्ष डी०सी०डी०एफ० के साथ सांसद (राज्य सभा) बाबूराम निषाद जी एवं जिलाधिकारी के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात मेला एवं प्रदर्शनी में लगें स्टालों का निरीक्षण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद (राज्य सभा) बाबूराम निषाद जी ने कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा स्व० चौधरी चरण सिंह जी ने जमीदारी उन्नमूलन, विचौलियों से बचाने के लिए कृषि विपणन एक्ट के माध्यम से मण्डी परिषदों का गठन आदि करते हुए कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने बताया कि वतर्मान केन्द्र एवं राज्य सरकार किसानों के कल्याण में विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं जिसकों जनपद के अधिकारीगण किसानों तक पहुंचाने में जो प्रयास कर रहे है वह सराहनीय है। उन्होनें इस अवसर पर सम्मानित किसान भाइयों के प्रयासों एवं मेहनत को बंदन करते हुए सभी किसानों को अवाहन किया कि आप लोग भी इन किसानों के खेतो में जाकर उनसे सीख ले साथ ही अपने उत्पादन को बढ़ाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से सम्पर्क स्थापित कर नवीनतम योजनाओं एवं तकनीको का लाभ लें।
जिलाधिकारी द्वारा अपनें सम्बोधन के दौरान बताया गया कि जनपद में सिचाई के संसाधनों में वृद्धि होने से फसलों के आच्छादन में वृद्धि हुई साथ ही खेत तालाब बन जाने के कारण सिंचाई का क्षेत्र भी बढ़ा है, आज जनपद ने बागवानी के क्षेत्र में भी सफलता प्राप्त की है, विशेषकर मुस्करा विकास खण्ड के किसानों द्वारा मुसम्मी के उत्पादन में कीर्तिमान स्थापित करते हुए उसे निर्यात भी कर रहे है।
उप कृषि निदेशक डा० प्रमोद कुमार ने कार्यकम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि महोदय एवं मंचासीन सभी गणमान्य अतिथियों एवं सभी कृषकों का स्वागत करते हुए उन्होंने किसानों के मसीहा स्व० चौधरी चरण सिंह जी के द्वारा किये गये कृषक हित में कार्यों की संक्षिप्त जानकारी देने के साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, उद्यान विभाग, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं एवं उत्पादन तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए डा० प्रशान्त वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा नई तकनीक से कृषकों को अवगत कराया गया।
किसान सम्मान दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकास खण्ड में 5-5 कृषकों को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं 2000-2000 रु० पुरस्कार के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया तथा जनपद मुख्यालय पर 17 प्रथम एवं 17 द्वितीय कुल 34 विभिन्न कृषकों को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार के रूप में शाल, प्रशस्ति पत्र के साथ कमशः रू0 7000 एवं 5000 रू० पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न विभागों के रोचक एवं महत्वपूर्ण स्टाल लगाकर कृषकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम का संचालन डा० जी०के० द्विवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ साथ किसान भाइयों का धन्यवाद ज्ञापन जिला कृषि अधिकारी डा० हरी शंकर द्वारा किया गया।
