कड़ाके की ठंड में इंसानियत की गर्माहट, एसडीएम के पेशकार ने की मानसिक विक्षिप्त महिला की मदद

 

हमीरपुर। सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच तहसील सरीला परिसर में ठिठुरती मिली एक मानसिक विक्षिप्त महिला की मदद कर एसडीएम कार्यालय ने मानवता की मिसाल पेश की। महिला की दयनीय हालत को देखकर एसडीएम पेशकार शुभम कुमार ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए उसके लिए कंबल की व्यवस्था कराई और खाने-पीने की भी उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
बताया गया कि महिला ठंड से कांपती हुई खुले में बैठी थी। जैसे ही इसकी जानकारी एसडीएम पेशकार को हुई, उन्होंने बिना देरी किए महिला को कंबल ओढ़ाया और उसे भोजन उपलब्ध कराया। ठंड से राहत मिलने पर महिला के चेहरे पर सुकून साफ दिखाई दिया।
इस मानवीय पहल की तहसील परिसर में मौजूद लोगों और आसपास के नागरिकों ने खुले दिल से सराहना की। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक दायित्वों के साथ इस तरह की संवेदनशीलता समाज में भरोसा और इंसानियत को मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *