हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की अध्यक्षता में अटल जन्म शताब्दी समारोह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद जी उपस्थित रहे।
आज की इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने SIR पर विशेष चर्चा की। कहा कि कोई ऐसा व्यक्ति ना छूट जाए जो पात्रता रखता हो और कोई ऐसा गलत व्यक्ति ना जुड़ जाए जो गलत हो। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 25 दिसंबर को बूथ स्तर से जनपद स्तर तक अटल स्मृति वर्ष का आयोजन उत्साह के साथ किया जाएगा। जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को अपनी निधि का 10% खर्च करके उनको मजबूत करने का कार्य करें ताकि बूथ मजबूत होने पर ही हम आगे के चुनाव मजबूती से जीत पाएंगे। जिले की इस कार्यशाला में निवर्तमान जिला अध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता सुनील पाठक, आशीष पालीवाल, जीतू राजपूत, आशा रानी कबीर, किशन व्यास, साधना सिंह, रविराज बुंदेला, पुष्पराज सोनी, रामदेव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद वर्मा, रणवीर सिंह, महेंद्र सिंह, संतराम, आकाश त्रिपाठी, नीलम बाजपेई, लक्ष्मी रतन साहू, मोहन कुशवाहा, अंकित गुप्ता, सीमा वर्मा, दुर्गेश कुमार के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन नरवेद्र सिंह ने किया।
जनप्रतिनिधियों की निधि का 10% उनके क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष के माध्यम से विकास कार्यों में लगाया जाना चाहिए। ताकि बूथ अध्यक्ष के क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के द्वारा कराए गए कार्य को भी आम जनता देखे।
