हमीरपुर। प्रदेश में विगत 22 सितंबर से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश में दिनांक 17.12.2025 से दिनांक 22.12.2025 तक की अवधि में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ उत्पीड़न ( निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के अंतर्गत गठित स्थानीय व आंतरिक परिवाद समितियों का प्रशिक्षण आयोजन कराए जाने के निर्देश हैं।
उक्त क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.12.2025 को डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न से सम्बन्धित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) श्री महेंद्र पांडेय जी का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों में गठित आंतरिक समितियों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध पर उपस्थिति लोगो को (DLSA) सचिव डॉ महेंद्र पांडेय जी ने शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह एवं सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ और विकास में बाधा है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। भारत सरकार द्वारा ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारत के प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्ड को बाल विवाह मुक्त बनाना है। इस कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के सभी कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति अग्निहोत्री ( बाल संरक्षण इकाई) द्वारा किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
