तीन दिवसीय राज्य युवा उत्सव 2025-26 का शुभारम्भ

युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा राज्य युवा उत्सव 2025-26 का आयोजन दिनांक 22 दिसम्बर, 2025 से 24 दिसम्बर, 2025 तक इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं मण्डल स्तरीय युवा उत्सव के उपरान्त किया जाता है। राज्य युवा उत्सव का यह कार्यक्रम युवा प्रतिभाओं के लिए एक मंच सांझा करता है। जहाँ एक ओर उन्हें अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं दूसरी ओर सुदूरस्थ, बुद्धजीवी, पारंगत युवाओं को एक दूसरे से बहुत कुछ सीखने का अवसर भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में प्रदेश के समस्त मण्डलों के विजयी युवा प्रतिभागियों द्वारा कल्चरल ट्रैक एवं इनोवेशन ट्रैक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जाएगा।
इस वर्ष राज्य युवा उत्सव में कल्चरल टैªक के अन्तर्गत लोकगीत, लोकनृत्य की समूह व जीवन कौशल श्रेणी में कहानी लेखन, कविता, डिक्लेमेशन, पेंटिंग तथा इनोवेशन टैªक के अन्तर्गत साइंस मेला (विज्ञान प्रदर्शनी) का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्व0प्र0), युवा कल्याण एवं खेल, उत्तर प्रदेश  गिरीश चन्द्र यादव जी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान मा0 मंत्री जी का स्वागत सचिव/महानिदेशक, युवा कल्याण सुहास एल0वाई0 द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अन्तर्गत ही सचिव/ महानिदेशक, युवा कल्याण  सुहास एल0वाई0 को संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण  अशोक कुमार कनौजिया द्वारा एवं इसी कड़ी में संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण  अशोक कुमार कनौजिया का स्वागत युवा कल्याण विभाग के उप निदेशक,  आदित्य कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया।
इस अवसर पर राज्य युवा उत्सव से सम्बन्धित विषय-वस्तु एवं कार्यक्रम से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में उप निदेशक, युवा कल्याण महानिदेशालय  अजात शत्रु शाही द्वारा संक्षिप्त परिचय दिया गया। साथ ही मुख्य अतिथि के समक्ष प्रयागराज मण्डल, गोरखपुर मण्डल एवं लखनऊ मण्डल के प्रतिभागियों द्वारा लोकनृत्य एवं लोकगीत विधाओं के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि महोदय द्वारा युवा उत्सव के सफल आयोजन एवं भव्य उद्घाटन समारोह हेतु युवा कल्याण विभाग को शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं तथा युवाओं को निरन्तर प्रयास करने, अपनी प्रतिभा को निखारते हुए उसमें अभिवृद्धि करते रहने तथा आगामी राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कड़ी मेहनत एवं अपनी कला के प्रति निरन्तर समर्पित रहने का संदेश दिया एवं युवाओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए चयनित होने वाले युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर सफलता अर्जित करने और प्रदेश का गौरव बढ़ाने तथा सभी युवाओं को हार एवं जीत से विचलित हुए बिना अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर होने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
युवाआंे द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान परिसर में ही आयोजित साईंस मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस दौरान साईंस मेला के प्रतिभागी युवाओं द्वारा अपनी कला एवं नवोन्मेषी विचारों के साथ बनाए गए मॉडल्स की सराहना मुख्य अतिथि महोदय द्वारा की गयी।
मंत्री जी के संदेश एवं आशीर्वचन के उपरान्त उन्हें स्मृति चिह्न भंेट किया गया एवं अपना अमूल्य समय प्रदान कर युवाओं के मध्य उपस्थित होकर उन्हें प्रोत्साहित करने तथा नई ऊर्जा का संचार करने हेतु विभाग के सचिव/महानिदेशक, सुहास एल0वाई0 द्वारा आभार प्रकट किया गया।
राज्य युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह आयोजन के दौरान सचिव/महानिदेशक,  सुहास एल0वाई0, संयुक्त निदेशक  अशोक कुमार कनौजिया, महानिदेशालय के समस्त उप निदेशक  आदित्य कुमार,  मेघना सोनकर,  सन्दीप कुमार,  संजय कुमार सिंह एवं  अजात शत्रु शाही, विभाग के मण्डलीय उप निदेशक  शिल्पी पाण्डेय,  विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, अजय कुमार त्रिवेदी, मनोज कुमार एवं  अरविन्द स्वरूप कुशवाहा तथा विभिन्न विधाओं के निर्णायकगण एवं शासन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *