सरीला में सप्त शक्ति संगम का आयोजन महिलाओं के योगदान और मातृ देवो भव की संकल्पना पर सप्त शक्ति संगम

 

हमीरपुर। क़स्बा सरीला के राजा बहादुर समर सिंह सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नारियों में निहित सप्त शक्तियों के प्रकटीकरण, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका तथा ‘मातृ देवो भव’ की संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नेहा सोनी, मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान पंच कुमारी, मुख्य वक्ता डॉ. आराधना राजपूत, प्रवेश तिवारी (जिला संयोजिका, सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम, हमीरपुर), प्रधानाचार्या सुमन भारती (बालिका विद्या मंदिर, राठ) एवं लीला राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य वक्ता प्रवेश तिवारी ने पंच परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर विस्तार से जानकारी दी, वहीं डॉ. आराधना राजपूत ने सप्त शक्ति संगम के प्रकटीकरण विषय को सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम के दौरान नेहा सोनी द्वारा रंगोली निर्माण किया गया तथा उर्मिला द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। वादन प्रस्तुति में मनीषा, तृप्ति, शेजला, चांदनी, आरुषि एवं श्रेयांशी की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या शिवकुमारी ने किया। आयोजन में आचार्या किरण सोनी, सुलेखा, भारती, संगीता, सुनीता, संध्या, बिस्मिल्लाह, ऋचा, रचना, ज्योति, अर्चना, शिवानी एवं वर्षा का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *