राजस्व वसूली में हमीरपुर ने प्रदेश में लहराया परचम

 

हमीरपुर। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) द्वारा नवंबर 2025 माह के लिए जारी नवीनतम रैंकिंग में जिलाधिकारी घनश्याम मीना के कुशल मार्गदर्शन और प्रभावी रणनीति के फलस्वरूप जनपद हमीरपुर ने विविध देयों की राजस्व वसूली में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि जनपद ने पिछले माह की छठी रैंक से लंबी छलांग लगाते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा तहसील स्तर पर की गई निरंतर समीक्षा और राजस्व टीम को दिए गए कड़े निर्देशों के परिणामस्वरूप विविध सरकारी देयों की वसूली में यह ऐतिहासिक सुधार संभव हो सका है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि छठे स्थान से पहले पायदान पर पहुँचना टीम वर्क और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। प्रशासन का लक्ष्य भविष्य में भी जनपद को विकास एवं राजस्व के हर मानक पर प्रदेश में अग्रणी बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *