लखनऊ (परसादी खेड़ा)।श्री गोविंद पब्लिक स्कूल, काशीराम कॉलोनी, परसादी खेड़ा में विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास, सांस्कृतिक विविधता और अनुशासन के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में
देवेंद्र शुक्ला, जशोदा नंदन दुबे,
आलोक पांडे (प्रबंधक, हेरिटेज एकेडमी),
विनय कुमार द्विवेदी (प्रबंधक, ए.के.डी. अकैडमी),
रितेश श्रीवास्तव (प्रबंधक, नेशनल शिक्षा निकेतन),
मनोज त्रिपाठी (प्रधानाचार्य, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी),
शिवम बाजपेई (प्रबंधक, संत निखिल एजुकेशनल हाई स्कूल)
तथा संत निखिल एजुकेशनल हाई स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
गणेश वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, इसके पश्चात सरस्वती वंदना और वेलकम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मंचित हुईं।
रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा
बच्चों द्वारा
“चले जैसे हवाएं”,
“चंदा चमके”,
शंकर जी का डमरू,
“चक धूम धूम”,
“मुझे माफ करना”,
“दीवानगी”,
“मोबाइल बुरी बला है”,
“भूमरो-भूमरो”,
रुपैया सॉन्ग कव्वाली,
बरसो सॉन्ग कव्वाली,
“राधे-राधे”,
“गनी खंभा”
जैसी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।
पिरामिड प्रदर्शन रहा विशेष आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत पिरामिड प्रदर्शन रहा, जिसमें अनुशासन, साहस और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रस्तुति में पवन वर्मा, आकाश वर्मा एवं अवनीश का विशेष सहयोग रहा।
प्रधानाचार्य, शिक्षक व सहयोगियों का सराहनीय योगदान
कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती डॉली सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुई।
मंच का संचालन शिक्षिका रमा सिंह एवं दिनेश कश्यप द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की तैयारी में योगदान देने वाले शिक्षक
महिमा गौतम, पवन कुमार, सीमा यादव, मुस्कान गौतम,
दीपिका गुप्ता, गीता शर्मा, सोनाक्षी पांडे, ए. मोनिका गौतम
का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।
सहायक के रूप में सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री वीरेंद्र यादव, विशाल रावत,
संजय सिंह, उर्मिला एवं माया का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा
विद्यालय प्रबंधन की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री लक्ष्मीकांत तिवारी एवं
सह-प्रबंधक श्रीमती बबिता तिवारी उपस्थित रहे और उन्होंने अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन
अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। उपस्थित जनसमूह ने बच्चों की प्रतिभा और विद्यालय के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
