हमीरपुर। आज हमीरपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद की उपस्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई और आगे की कार्यवाही एवं आगामी लक्ष्यों पर चर्चा भी की गई जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि इस अभियान को महत्वपूर्ण समझते हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत के साथ कार्य करें ताकि कोई ऐसा व्यक्ति ना हो जो की धोखे से भी गलत जुड़ जाए और उसके जूड़ने से हम सभी को आगे समस्या खड़ी हो जाए और ऐसा भी व्यक्ति ना रह जाए जो की यहां का रहने वाला हो और उसकी छोटी सी भी अज्ञानता के कारण जुड़ने से वंचित हो जाए इसलिए बूथ से लेकर मंडल एवं जनपद स्तर तक लगाए गए जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि इस कार्य को महत्वपूर्ण कार्य समझते हुए कार्यरत बी एल ओ के साथ तालमेल बैठाकर गलत लोगों के नाम हटाकर सही लोगों के नाम जोड़ने का कार्य किया जाए इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सदस्य सरस्वती शरण द्विवेदी, कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, राठ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, लक्ष्मी रतन साहू, मौदहा ब्लॉक प्रमुख लाला राम निषाद, किशन व्यास, अरविंद श्रीवास्तव, नीलम बाजपेई, साधना सिंह, उत्तम सिंह एवं बीजेपी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
