हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर मंगलवार को तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में पत्रकारों ने सात सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से सभी संवाददाताओं को तहसील स्तर पर मान्यता देने, जिला, मंडल एवं तहसील स्तर पर स्थायी समिति की बैठक नियमित कराने, पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा, प्रदेश स्तरीय मान्यता एवं विज्ञापन समिति में ग्रापए के दो सदस्यों को शामिल करने, लखनऊ में संगठन के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने तथा पत्रकारों से जुड़े विवादों में राजपत्रित अधिकारी की जांच के उपरांत ही मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान, जिला महासचिव नंदकिशोर यादव, संतोष चक्रवर्ती, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र यादव, महासचिव हरीशराज चक्रवर्ती, हिमांशु गुप्ता, सोनू चौधरी, सुबोध गुप्ता, हर्षित गुप्ता, सुनील प्रजापति, दीपक खंगार, महेश गुप्ता ‘दीपू’ सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
