हमीरपुर। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल का आगमन जनपद हमीरपुर में हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद एवं जिला तथा मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने यमुना पुल में उनका पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति पर पुष्प मालाओं से श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जिला कार्यालय में SIR के संबंध में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि SIR का मतलब सिर्फ इंडियन रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में बिल्कुल कोताही न करें। कोई भी रोहनिया जनपद के अंदर ना रह जाए। इसलिए प्रयास करके चल रहे महत्वपूर्ण कार्य SIR पर सभी विशेष ध्यान दें। जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के नाम की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है जिला कार्यालय हमीरपुर में भी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल की उपस्थिति में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण करके बधाइयां प्रेषित की गईं। इस कार्यक्रम में लक्ष्मी रतन साहू, पुष्पराज सोनी, रविराज बुंदेला, लाला राम निषाद, अरविंद श्रीवास्तव, जीतू राजपूत, सिद्धार्थ पाठक, सीमा वर्मा, अंकित गुप्ता, संतोष गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, रोहित निषाद इत्यादि भाजपाई उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष जी के साथ निवर्तमान केंद्रीय मंत्री भारत सरकार और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कौशल किशोर और उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति सदस्य कमरुद्दीन जुगनू भी थे जिनका पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर उत्साह और गर्मजोशी के साथ आत्मीय स्वागत किया।
