हमीरपुर। कुरारा विकासखंड के परिसर में सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए अपना डीएससी डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जाकर जमा किया और कार्य का बहिष्कार किया।
स्थानीय विकासखंड के परिसर मे सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की समन्वय समिति की प्रांतीय कार्यकारणी के आह्वाहन पर सभी सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद अपना डी एस सी डोंगल एडीओ पंचायत कार्यालय में जाकर धर्मेन्द्र पाल को सौंपा। सचिव आशीष कुमार, बलजीत, महेश, नीरज सचान, ब्रजेश शुक्ला, नसीम अहमद, जमाल अहमद, शिखा, निशा, आशीष, महेश साहू, ओम प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
