गैर विभागीय कार्यों व एफआरएस के विरोध में सचिवों का सत्याग्रह, डोंगल जमा कर जताया आक्रोश

 

हमीरपुर। गैर विभागीय कार्यों तथा ऑनलाइन उपस्थिति (एफआरएस) के विरोध में ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले सचिवों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को अपराह्न 3 बजे सरीला विकासखंड मुख्यालय पर सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया।सचिवों ने अपनी-अपनी डोंगल वीडियो पंचायत राज अधिकारी राजवीर सिंह को ब्लॉक सभागार में जमा कर दीं। सचिवों ने स्पष्ट किया कि वे गैर विभागीय कार्यों का भार तथा एफआरएस प्रणाली को लेकर लंबे समय से आपत्ति जता रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सचिवों ने बताया कि वे 1 दिसंबर से धरने पर हैं। 5 दिसंबर को उन्होंने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, वहीं 10 दिसंबर से सभी सचिवों ने अपने निजी वाहनों का प्रयोग भी बंद कर दिया है। इसके अलावा सरकारी व्हाट्सएप ग्रुपों से भी सभी सचिव बाहर हो चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को डोंगल जमा कर आंदोलन को और तेज किया गया।
इस दौरान सचिव राधेश्याम, विनय यादव, श्यामसुंदर, ऋषिता तिवारी, सुरेश वर्मा, लवलेश, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, ,शिवकांत गुप्ता,मयंक मिश्रा, मोहिनी तिवारी, अंकित यादव, बृजेश, गगन सोनी, अंकित सिंह सहित विकासखंड सरीला के सभी ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *