पुलिस अधीक्षक ने संविधान दिवस पर शपथ दिलाई

हमीरपुर। आज दिनाँक 26.11.2025 को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, यूपी 112 कार्यालय व समस्त कोतवाली/थानों में अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई व इसके मूल्यों को अपने जीवन मे उतारने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *