हमीरपुर। जरिया थाना क्षेत्र के करियारी गांव में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बारात ले जा रही बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जरिया पुलिस ने घायल को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया।
जलालपुर क्षेत्र के टाई गांव से एक बारात आगरा जा रही थी। सरीला जरिया मार्ग पर करियारी गांव के पास बस ने सामने से जा रहे बाइक सवार अरविंद (28) निवासी करियारी को रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक समेत युवक बस के नीचे घुस गया।सूचना मिलते ही जरिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को गांव वालों की मदद से सीएचसी सरीला पहुंचाया।
डॉक्टर ए.के देवल ने उपचार कर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया
थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
