पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत बैठक

 

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 26.11.2025 को कलैक्ट्रेट सभा कक्ष में पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक आहुत की गई जिसमें वैण्डर कल्प इन्टरप्राजेज के अभिषेख दिक्षित द्वारा शिकायत करने पर जिलाधिकारी महोदय, ने बैंक मेनेजरों को चार दिवस में विद्युत उपभोक्ताओ को ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिये तथा परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को निर्देश दिये कि जो बैंक समय से ऋण स्वीकृत न करें। तो मुझे अवगत कराएं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्युत विभाग के उप खण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तीन दिवस में नाम परिवर्तन एंव भार परिवर्तत करने की हिदायत दी। तथा अधिशाषी अभियन्ता परीक्षण को निर्देशित किया कि अधिकतम तीन दिन में मीटर स्थापना एंव सोलर कन्सीडर कराने को कहा गया। बैठक में आर०बी० ओझा परियोजना प्रभारी, जनपदीय बैंक मैनेजर एंव एल.डी.एम., विद्युत विभाग से अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण एंव अधिशाषी अभियन्ता परीक्षण, उपखण्ड अधिकारी एंव जनपद के समस्त पजीकृत वैण्डरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अतः उक्त के कम में पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई। यह जानकारी परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा, हमीरपुर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *