हमीरपुर। कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पारा पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें 44 मरीजों का उपचार किया गया।
क्षेत्र के पारा पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर विहीन होने पर फार्मा सिस्ट के सहारे चल रहे हैं। वहीं आरोग्य मेले में 44 मरीजों का उपचार किया गया। 3 लोगों की शुगर की जाँच की गयी, 13 लोगो की खून जाँच की गयी। 2 लोग का ब्लड ग्रुप, मलेरिया 6, टायफायड 2 मरीजों की जाँच की गयी। आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट आनंद स्वरुप, स्टॉफ नर्स रश्मि आदि मौजूद रहे।
