गरीबों का कल्याण कर उन्होंने सुशासन स्थापित करने में अटल बिहारी वाजपेयी बड़ा योगदान – बृहस्पति कुमार पाण्डेय

गोरखपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ‘ चार दिवसीय अटल जन्मशताब्दी समारोह 2025’ का शुभारंभ संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से ‘सर्वोदय ग्रामोद्योग विकास संस्थान गोरखपुर द्वारा बृहस्पतिवार को गोरखपुर के शहर के सिक्टौर स्थित राम गुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के आडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेशनल अवार्डी पत्रकार बृहस्पति कुमार पाण्डेय दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

गोष्ठी और परिचर्चा कार्यक्रम में उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व सुशासन का डंका पूरे विश्व में बजा। भयमुक्त समाज बनाने के साथ ही गरीबों का कल्याण कर उन्होंने सुशासन स्थापित किया। आजादी के बाद अटल सरकार में ही विकास दर में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई और वह 8.4 प्रतिशत तक पहुंची। सिर्फ शहरों ही नहीं, गांव को सड़कों से जोड़ा, टेलिकॉम सेक्टर को बढ़ावा दिया और मोबाइल क्रांति लाए, गरीबों के लिए अंत्योदय योजना शुरू की।

महाविद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार राय नें अटल बिहारी वाजपेई के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प हमें लेना चाहिए। उन्होंने अटल जी के योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्राचार्य डॉ. विनय कुमार मिश्र, संस्था के सचिव योगेन्द्र राय, डॉ प्रियंका राय, डॉ रेनू सिंह, धर्मेन्द्र कुमार ,डॉ निशा पाण्डेय, डॉ अतुल पाल सिंह नें भी अपने विचार रखे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने क्विज, निबंध लेखन, कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने अटल जी के जीवन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेते हुए देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी जी से जुड़ी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। कार्य्रकम में एक अखिल भारतीय कवि सम्मलेन और नाट्य प्रस्तुति भी की जानी है जिसमें जिसमें देश के नामचीन कवियों में विकास बौखल, मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल, कृपा संगम, सौरभ श्रीवास्तव, अनिल ‘अमल’ सीपी भट्ट, शशांक शुक्ल,  सरीखे लोग सिरकत कर रहें है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रशांत द्विवेदी, शशांक शुक्ल, माधुरी, कीर्ति दूबे, मंजुला राय, सतेन्द्र शर्मा, विनोद यादव सहिंत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *